Breaking News

फन एंड फूड बना ‘डेथ राइड’! रोलर कोस्टर ने ली युवती की जान

 

दिल्ली के फन एंड फूड वाटर पार्क में रोलर कोस्टर से गिरकर 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है, जो अपने मंगेतर निखिल के साथ वाटर पार्क आई थी।  निखिल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और प्रियंका ‘फन एंड फूड विलेज’ गए थे और बृहस्पतिवार शाम करीब 6:15 बजे वे रोलर कोस्टर पर बैठे थे।

अधिकारी ने बताया कि झूलने के दौरान प्रियंका कथित तौर पर स्टैंड टूट जाने के कारण गिर गईं। निखिल तुरंत प्रियंका को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा. प्रियंका के नाक और कान से खून बह रहा था. इसके साथ ही उसके एक पैर में भी चोट लगी थी.  अस्पताल ले जाते ही डॉक्टर ने चेकअप के बाद प्रियंका को मृत घोषित कर दिया. निखिल की आंखों के सामने प्रियंका ने दम तोड़ दिया.

प्रियंका की मौत के बाद निखिल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. निखिल ने पार्क मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया और साथ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई. एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर बीएनएस की धाराओं 289 और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।  उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के सटीक क्रम और इसके लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि चाणक्यपुरी की रहने वाली प्रियंका नोएडा के सेक्टर तीन स्थित एक टेलीकॉम कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। उसने बताया कि प्रियंका के परिवार में उसके माता-पिता और एक भाई और एक बहन है।

प्रियंका के भाई मोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की सगाई फरवरी में नजफगढ़ के निखिल से हुई थी और अगले साल फरवरी में उसकी शादी होनी थी। उन्होंने बताया कि निखिल ने बृहस्पतिवार दोपहर को प्रियंका को फोन कर मनोरंजन पार्क घूमने चलने के लिए कहा था। वे दोपहर करीब एक बजे कापसहेड़ा के मनोरंजन पार्क पहुंचे थे और वहां वे रोलर कोस्टर पर झूल रहे थे। मोहित ने मनोरंजन पार्क के अधिकारियों पर उचित सुरक्षा मानक न अपनाने का आरोप लगाया। मनोरंजन पार्क ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली-बेंगलुरु के 80 से ज़्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; चौथी बार दहशत का साया

राजधानी दिल्ली: दिल्ली और बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह 80 से ज्यादा स्कूलों को बम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *