Breaking News

लोन दिलाने के बहाने होटल में सामूहिक दुष्कर्म, विवाहिता ने फूट-फूटकर सुनाई दर्दनाक कहानी; एक आरोपी गिरफ्तार

 

बहसूमा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को मकान पर लोन दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने दुष्यंत और साकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी दुष्यंत को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साकिब को पुलिस तलाश कर रही है। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया उसे किसी काम के लिए ऋण की आवश्यकता थी। इसी बीच उसकी मुलाकात गांव निवासी साकिब ने रामराज निवासी दुष्यंत से कराई। दुष्यंत की रामराज में सुनार की दुकान है। आरोप है कि 31 अगस्त को साकिब और दुष्यंत ने लोन दिलाने के नाम पर उसे बाईपास स्थित होटल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।  आरोपियों ने घटना के बारे में बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी थी। भयभीत पीड़िता कई दिन तक खामोश रही। शुक्रवार रात हिम्मत कर उसने पति को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुष्यंत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ मवाना संजय जायसवाल ने बताया कि आरोपी साकिब की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा सभी तथ्यों की जांच गहनता से की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

यूपी फतह की जंग तेज: ‘ऊपर मोदी-नीचे योगी’ नारे के साथ BJP मैदान में, अखिलेश का PD+A फॉर्मूला देगा कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक वर्ष बाद फरवरी 2027 में होने हैं, लेकिन इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *