Breaking News

भाजपा दक्षिणी नगर कार्यालय में नवनियुक्त महामंत्री चंदन सिंह चौहान का भव्य स्वागत

न्यूज़ वाणी

फतेहपुर: भारतीय जनता पार्टी के दक्षिणी नगर कार्यालय राधानगर में नवनियुक्त नगर महामंत्री चंदन सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नेताओं ने उन्हें माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश सिंह “फौजी”, पूर्व नगर अध्यक्ष रितेश कुमार गुप्ता “गोल्डी”, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता “गुड्डा” तथा नगर उपाध्यक्ष नागेश सिंह ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में जयप्रकाश सिंह “फौजी” व रितेश कुमार गुप्ता “गोल्डी” ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए तथा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता और उनकी टीम का पूरा सहयोग करना आवश्यक है। नवनियुक्त महामंत्री चंदन सिंह चौहान ने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत व सक्रिय टीम का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर जसवंत गिहार, नईम अहमद, रज्जन गुप्ता, इशरार अहमद, शैलेन्द्र मौर्य सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नव-नियुक्त महामंत्री को शुभकामनाएं दीं।

About NW-Editor

Check Also

ठगी पीड़ितों का दर्द सुनने धरनास्थल पहुंचे बिंदकी विधायक

– पीड़ितों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, भुगतान की उठाई मांग – धरनास्थल पर पीड़ितों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *