Breaking News

निरीक्षण में वाहिदपुर गौशाला में हरा चारा खाते मिलें गोवंश

– गौशाला में हरा चारा खाते गौवंश।
फतेहपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को खंड विकास अधिकारी मनोज अग्रवाल, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विष्णु वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेन्द्र राजपूत ने बहुआ ब्लाक क्षेत्र के वाहिदपुर गांव में स्थापित गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिकारियों को गौशाला में हरा चारा की व्यवस्था मिली। सभी गोवंश हरा चारा खाते मिलें। वाहिदपुर गौशाला में बने भूसा भंडारण केंद्र में भरपूर मात्रा में क्विंटलों भूसा पाया गया। गौशाला में बने पोखरा में पानी की उपलब्धता स्वच्छ पाई गई। पशुओं की संख्या 233 रही। पशु चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेंद्र राजपूत द्वारा जांच में सभी गोवंशों का स्वास्थ्य बेहतर पाया गया। पशुओं के रहने की व्यवस्था अच्छी रही। गर्म हवा से पशुओं को बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था रही एवं गौशाला में ट्री गार्ड में छायादार पेड़ लगे मिले। पशु पालकों ने साफ-सफाई व्यवस्था अच्छी कर रखी थी। ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार सहित सभी गोपालक मौके पर उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *