Breaking News

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

– केक काटकर शक्ति व एकता का लिया संकल्प
– केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनातीं महिलाएं।
फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बहुआ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर में नारी शक्ति का भव्य समागम देखने को मिला। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष एवं सुजानपुर ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने ग्राम सचिवालय भवन में एकत्रित होकर इस दिन को यादगार बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुजानपुर सहित आसपास के गांवों से आई महिलाओं ने केक काटकर और एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर किया। अध्यक्ष हेमलता पटेल ने उपस्थित सभी महिलाओं को तिलक लगाकर सम्मानित किया और महिला दिवस की बधाई दी। आयोजन के दौरान महिला शक्ति और नेतृत्व पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं ने प्रेरक गीतों के माध्यम से अपनी ऊर्जा का प्रदर्शन किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए हेमलता पटेल ने कहा कि आज महिलाएं स्वयं को कमजोर न समझें। अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभा का परिचय हर क्षेत्र में जरूर दें। एकता और साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। महिलाओं ने एक-दूसरे के गले मिलकर एकता की शपथ ली और समाज में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस दौरान रेखा रानी, उत्तरा सिंह, सुनीता, राजरानी, संगीता, सावित्री, अंजना, रजनी, सुमन, आमना, रजिया, स्नेहा, गीता, प्रिया, संयोगिता, मधु, कोमल आदि लोग रहीं।

About NW-Editor

Check Also

सनातन धर्म जागरण व होली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

– आचार्यकुलम् की बैठक में शहरवासियों से सहयोग की अपील – बैठक कर विचार-विमर्श करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *