Breaking News

दिवंगत शिक्षामित्र की अनाथ बेटी से मिला मंच

– शादी में पहुंचाई मदद, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
– शिक्षामित्र की अनाथ बेटी को सहयोग देते मंच के पदाधिकारी।
फतेहपुर। बिंदकी विधानसभा के ग्राम आलियाबाद निवासी शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता ने एसआईआर ड्यूटी के दौरान बेटी की शादी के लिए अधिकारियों द्वारा अवकाश न दिए जाने व काम का नाहक दबाव बनाए जाने से एक मार्च को मृत्यु को गले लगा लिया था। आज बेटी की शादी के दिन संयुक्त सामाजिक एकता मंच ने दुखी परिजनों से मुलाकात कर प्रशासनिक मदद की हर तरह की लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया। शिक्षक साथियों से संकलित 61000 रुपए की आर्थिक मदद दी गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंच के संयोजक एवं सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा अमित पाल, अध्यक्ष लाल देवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज प्रकाश, सुनील कुमार, अवधेश कुमार, शंकर लाल सविता, फूल सिंह मौर्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद कार्रवाई पर सवाल, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश मिश्रा के पुत्र राधेश्याम मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *