Breaking News

हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट: ज्ञानचंद गुप्ता के पोते पार्थ की जीत से समर्थकों में उत्साह

अंबाला/पंचकूला। अंबाला नगर निगम मेयर चुनाव की मतगणना के पहले राउंड के रुझान सामने आ गए हैं। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी कुलविंदर कौर सैनी पर करीब 630 वोटों की बढ़त बना ली है।

पहले राउंड में कुल 5435 वोटों की गिनती हुई, जिसमें कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 2348 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया चौधरी 68 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं, जबकि नोटा में 41 वोट पड़े हैं। पंचकूला नगर निगम चुनाव में भी मेयर पद के लिए पहले और दूसरे राउंड के परिणाम सामने आए हैं, जहां भाजपा ने एक बड़ी बढ़त हासिल की है।

पहले राउंड में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल पहले राउंड के बाद 2279 वोटों से आगे रहे। उन्हें 3812 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 1533 वोट प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार 302 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इनेलो के मनोज अग्रवाल को 48, निर्दलीय चंदन सिंह को 16 और करनैल सिंह बांगड़ को 12 वोट मिले। नोटा को 49 वोट प्राप्त हुए।

दूसरे राउंड में क्या हुआ?

दूसरे राउंड में दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा मेयर प्रत्याशी की बढ़त बढ़कर 4700 वोट हो गई है। वार्ड संख्या 5 से जय कौशिक आगे चल रहे हैं। पंचकूला में नगर निगम चुनाव के अंतर्गत मेयर पद के लिए दूसरे राउंड का परिणाम सामने आ गया है। इस राउंड की गिनती के बाद भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पर 4571 वोटों की लीड बना ली है।अब तक की मतगणना में भाजपा के श्यामलाल बंसल को कुल 7222 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 2651 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश कुमार 349 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। इनेलो के मनोज अग्रवाल को 97 वोट मिले हैं, वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों में चौधरी चंदन सिंह को 46 और करनैल सिंह बांगड़ को 25 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही इस राउंड तक नोटा के खाते में 133 वोट पड़े हैं।

वार्ड नंबर 1 में भारतीय जनता पार्टी की परमजीत कौर 970 बोर्ड से आगे चल रही है। वार्ड नंबर 2 में भारतीय जनता पार्टी की ही परमजीत कौर 631 वोट से आगे चल रही है। वार्ड नंबर 3 में भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार वर्मा 344 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 4 में भारतीय जनता पार्टी के भारत हितैषी 633 वोट से आगे हैं।

वार्ड नंबर 5 में भारतीय जनता पार्टी के जयकुमार कौशिक 489 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 6 में भारतीय जनता पार्टी के पार्थ गुप्ता 207 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 7 में निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम कुमार 192 वोट से आगे हैं

वार्ड नंबर आठ में भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार जैन 72 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 9 में भारतीय जनता पार्टी के हरेंद्र मलिक 525 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 10 में भारतीय जनता पार्टी के शेखर पांडेय 50 वोट से आगे हैं।

वार्ड संख्या 9:

अंबाला के वार्ड नंबर 9 में भाजपा की प्रत्याशी शिवानी सूद ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 3502 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मेघा गोयल को 1500 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशी को 943 और कमलजीत कौर को 154 वोट मिले। इस तरह भाजपा की शिवानी सूद 2002 वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुईं।

news (3)

वार्ड संख्या 10:
वार्ड नंबर 10 में कुल 6219 वोटों की गिनती हुई, जिसमें भाजपा के गुरविंदर सिंह को 3956 वोट मिले। कांग्रेस की राजिन्दर कौर को 1223 वोट, प्रवीण को 688 और निर्दलीय कमलप्रीत सिंह को 278 वोट प्राप्त हुए। नोटा (NOTA) के पक्ष में 74 वोट पड़े। भाजपा के गुरविंदर सिंह ने यहाँ 2733 वोटों से जीत हासिल की है।

वार्ड संख्या 11:
वार्ड नंबर 11 में कुल 4933 वोट पड़े। यहाँ भाजपा की कविता आशु सैनी को 3022 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की अनुराधा को 1808 वोट प्राप्त हुए। नोटा में 103 वोट दर्ज किए गए। भाजपा की कविता 1214 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई हैं।

वार्ड संख्या 13:
वार्ड नंबर 13 के परिणामों में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। यहाँ भाजपा प्रत्याशी ने 23 वोटों के कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की है।

पंचकूला नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी को शुरुआती रुझानों में बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल पांचवें राउंड के बाद 10,880 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल को अब तक 16,630 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को 5,750 वोट प्राप्त हुए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार 500 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं NOTA को 274 वोट मिले हैं।

वार्डों की बात करें तो वार्ड नंबर 1 में भाजपा की परमजीत कौर 1385 वोटों से आगे चल रही हैं। वार्ड नंबर 2 में भी भाजपा की परमजीत कौर 970 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

वार्ड नंबर 3 में भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 654 वोटों से आगे हैं, जबकि वार्ड नंबर 4 में भाजपा के भारत हितैषी 1147 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

वार्ड नंबर 5 में भाजपा के जयकुमार कौशिक 979 वोटों से आगे चल रहे हैं। वार्ड नंबर 6 में भाजपा के पार्थ गुप्ता 636 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

वार्ड नंबर 7 में निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम कुमार 278 वोटों से आगे हैं। वार्ड नंबर 8 में भाजपा के राजकुमार जैन 234 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

वार्ड नंबर 9 में भाजपा के हरेंद्र मलिक 1180 वोटों से आगे हैं, जबकि वार्ड नंबर 10 में इनेलो के अंकुश कुमार निषाद 110 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

इस बीच कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज मतगणना केंद्र से बाहर निकल गई हैं। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “सब कुछ पहले से सेट है” तथा ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया। सुधा भारद्वाज ने मतगणना प्रक्रिया के बहिष्कार की घोषणा भी की है।भाजपा के श्यामलाल बंसल को 20290 वोट मिले। कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 7008 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश कुमार को 629 वोट के मिले, जिससे वे तीसरे नंबर पर रहे। नोटा को 359 वोट मिले।

Sudha bhrdwaj

हरियाणा निकाय चुनाव में जमकर हंगामा हो रहा है। सुधा भारद्वाज ने मतगणना का बहिष्कार करने की बात कही है। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सब कुछ पहले से सेट है। वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी हुई है। भाजपा ने तीसरी सीट गंवाई आजाद मनोज शर्मा वार्ड 15 में जीते गए हैं उन्होंने राजकुमार गुप्ता को हराया है। वार्ड नंबर 8 से भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार जैन विजयी घोषित, वे 950 के मार्जिन से जीते हैं। वार्ड 6 से पार्थ गुप्ता विजयी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के पोते हैं पार्थ।

parth

वार्ड 18 में भाजपा के हितेश जैन 1421 वोट से जीते उन्हे 2479 वोट मिले। बागी दलजीत भाटिया को 1058 वोट मिले वार्ड 19 में कांग्रेस जीती, भाजपा ने गंवाई चौथी सीट, कांग्रेस के पुनीत कबी जीते।

वार्ड नंबर 1 में भारतीय जनता पार्टी की परमजीत कौर 1938 वोट से आगे चल रही है। वार्ड नंबर 2 में भारतीय जनता पार्टी की ही परमजीत कौर 1554 वोट से आगे चल रही है।

वार्ड नंबर 3 में भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार वर्मा 931 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 4 में भारतीय जनता पार्टी के भारत हितैषी 1878 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 5 में भारतीय जनता पार्टी के जयकुमार कौशिक 1255 वोट से आगे हैं ।

वार्ड नंबर 6 में भारतीय जनता पार्टी के पार्थ गुप्ता 892 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 7 में निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम कुमार 129 वोट से आगे हैं । वार्ड नंबर आठ में भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार जैन 948 वोट से आगे हैं ।

वार्ड नंबर 9 में भारतीय जनता पार्टी के हरेंद्र मलिक 1623 वोट से आगे हैं। वार्ड नंबर 10 में इंडियन नेशनल लोकदल के अंकुश कुमार निषाद 152 वोट से आगे हैं।

पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर 6, 8 और 9 और 10 का परिणाम घोषित हो गए हैं।

वार्ड नंबर 6 से भाजपा के पार्थ गुप्ता 866 मतों से विजयी। वार्ड नंबर 8 से भाजपा के राज कुमार जैन 948 मतों से जीत गईं। वार्ड नंबर 9 से भाजपा के हरेंद्र मलिक 1623 मतों से विजयी हुए। वार्ड नंबर 10 से भाजपा के शेखर 59 मतों से विजयी हुए।

news (4)

वहीं भाजपा की अक्षिता सैनी को मिली 52794 वोट लेकर मेयर बन गई हैं। 31436 वोट कुलविंदर कौर और 21730 सोनिया चौधरी को मिली।

About NW-Editor

Check Also

“9 साल की बच्ची बनी मां ? वायरल वीडियो पर उठा सवाल, एक्सपर्ट्स ने बताई सच्चाई और मेडिकल हकीकत”

इन दिनों सोशल मीडिया पर हरियाणा से जुड़ा एक मामला ज़बरदस्त चर्चा में है. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *