हरियाणा के सोनीपत से एक भावुक और चर्चा में आई घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति के निधन के बाद उनकी दोनों शिक्षिका बेटियां अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचीं। बताया गया कि बेटियों ने नौकरी की व्यस्तता और लंबी दूरी का हवाला देते हुए मौके पर आने में असमर्थता जताई।
परिजनों के अनुसार, बेटियों ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए ₹5100 ऑनलाइन भेज दिए और आग्रह किया कि पूरे अंतिम संस्कार की वीडियो रिकॉर्डिंग तथा वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें सभी रस्में दिखाई जाएं। इसके बाद परिजनों ने वीडियो कॉल पर दोनों बेटियों को अंतिम दर्शन कराए और अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया दिखाई।
घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे बदलती जीवनशैली और नौकरी की मजबूरियों से जोड़ रहे हैं, जबकि कई लोगों का मानना है कि माता-पिता के अंतिम समय में परिवार के साथ मौजूद रहना सबसे बड़ा कर्तव्य होता है। फिलहाल यह मामला संवेदनशील चर्चा का विषय बना हुआ है।
News Wani
