Breaking News

प्रेमी की शर्त सुन बैंड-बाजे संग बरात लेकर पहुंची प्रेमिका, सब रह गए हैरान!

 

जौनपुर में प्रेमिका अपनी बरात लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई. बरात में बैंड बाजों के साथ बराती नाच रहे थे. यह नजारा देख हर कोई चौंक गया. प्रेमी के घर बरात का स्वागत सत्कार हुआ. बाद में दोनों दूल्हा-दुल्हन बने और उनकी धूमधाम से शादी हुई. जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी पहले ही तय हो गई थी, लेकिन इसमें शर्त रखी गई कि दुल्हन बरात लेकर दूल्हे के घर आएगी.  दूल्हा-दुल्हन के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों आपस में रिश्तेदार हैं. लड़की के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था, जिसका उसने विरोध किया और अपने प्रेमी से शादी करने की जिद की. बेटी की जिद पर उसके परिजनों ने उसके प्रेमी से शादी के लिए रजामंदी दे दी. इधर, प्रेमी ने शर्त रख दी कि वह शादी तब करेगा जब उसकी प्रेमिका उसके घर बरात लेकर पहुंचेगी.

मामला जौनपुर जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के गोठवा गांव का है. यहां के रहने वाले अजय गौतम को अपनी रिश्तेदारी की लड़की शिवकुमारी से प्यार हो गया. वह भड़सरा पिलकिछा थाना खुटहन गांव की रहने वाली है. दोनों के बीच खूब बातें होती और उन्होंने साथ शादी करने का फैसला किया. इस बीच लड़की के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं ओर तय कर दिया. लड़की ने इसका विरोध करते हुए परिजनों को अपने प्यार की कहानी बता दी. लड़की की जिद के आगे उसके परिवार वाले हार गए. वह उसकी शादी उसके प्रेमी अजय से करने पर राजी हो गए. इस बीच अजय ने शादी के लिए अनोखी शर्त रख दी. उसने प्रेमिका को उसके घर पर बरात लाने को कहा. प्रेमिका के परिजन इस पर मां गए और तय समय पर बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों की धूमधाम से शादी संपन्न हुई.

About NW-Editor

Check Also

शासन और बिजली विभाग के बीच फंसे हुए हैं ग्रामीण

जौनपुर कमरपुर ग्राम सभा में विधायक निधि से पास हुई बिजली के कार्य में सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *