Breaking News

यहाँ पे आपका यूनिकोडमंदिर निर्माण को लेकर दो गुटों में तकरार

– सीओ सिटी व तहसीलदार के समझाने पर साथ में पूजा में हुए शामिल
भूमि पूजन में शामिल दोनों गुटों के लोग।
फतेहपुर। चैक स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रबंधन कमेटी का दावा करने वाले पप्पन रस्तोगी व राम प्रकाश गुट उस समय आमने सामने आ गए जब पप्पन रस्तोगी गुट की मंदिर निर्माण धर्मशाला व बेसमेंट में दुकान बनाये जाने की घोषणा के बाद रविवार को भूमि पूजन शुरू किया गया। मंदिर मंदिर प्रबंधन का दावा करने वाले दूसरे गट की ओर से रामप्रकाश गुप्ता समेत अन्य लोगों ने निर्माण कार्य पर नाराजगी जताते हुए भूमिपूजन का विरोध करने लगे। दोनों गुटों के आमने-सामने आने व ज़ोरदार नारेबाजी शुरू हो गयी। जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गयी। सूचना पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत करने की कोशिश की। विवाद को शांत करने में हिन्दू संगठनों से बजरंग दाल के प्रान्त उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, अखिल भारत हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग समेत संभ्रांत लोगों के समझाने की मशक्कत करते रहे लेकिन दोनो पक्ष राजी नहीं हुए। सूचना पर मौके पर पहुचे शहर कोतवाल तारकेश्वर राय दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आये और मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सिटी व तहसीलदार भी सदर कोतवाली पहुंचे दोंनो पक्षों व हिन्दू संगठनों से बातचीत के बाद निर्माण कार्य रोकने व अधूरी पूजा को पूरी करने की आम सहमति बनाई गयी। पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर बातचीत के बाद दोनो पक्ष कोतवाली से वापस हो गये एवं सामूहिक रूप पूजा में शामिल हुए।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *