भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर में एयरफील्ड इलाके में एक खौफनाक हादसा सामने आया है, जहां हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक घर की छत पर देसी बम बना रहे थे। अचानक हुए धमाके में शहनवाज और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि उसकी मंगेतर और एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गई।
क्या है पूरा मामला
ओडिशा के भुवनेश्वर में 27 जनवरी को एक `खौफनाक घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। एयरफील्ड इलाके में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक (26) अपने घर की छत पर क्रूड बम बना रहा था। इस दौरान उसके परिवार के सदस्य भी पास मौजूद थे। तभी अचानक धमाका हो गया, जिससे शहनवाज और उसके परिवार के लोग घायल हो गए। ब्लास्ट में शहनवाज बुरी तरह से जल गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसी घटना के एक हफ्ते बाद मंगलवार को कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में उसकी मां लिजातुन बीबी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में मंगेतर तृप्तिमयी महल (23) और दोस्त अमीया मल्लिक (27) अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज भुवनेश्वर के निजी अस्पताल में चल रहा है।
CCTV में कैद खौफनाक मंजर
घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो में एक महिला की हंसी की आवाज के बाद जोरदार धमाका सुनाई देता है। धमाके के बाद भगदड़ मची और बुरी तरह से जलने के कारण महिलाओं के कपड़े भी जल गए। शहनवाज मलिक जलन से बचने के लिए पानी का सहारा लेने की कोशिश करते दिखाई दे रहा है।
बदला लेने के लिए बना रहा था बम
जानकारी के अनुसार, शहनवाज मलिक किसी पुराने विवाद का बदला लेने के लिए देसी बम बना रहा था। उसी दौरान उसका परिवार भी पास में था। इस ब्लास्ट में शहनवाज और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि मंगेतर और दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलों की जानकारी
तृप्तिमयी महल (23) – गंभीर रूप से घायल, भुवनेश्वर के निजी अस्पताल में इलाज
अमीया मल्लिक (27) – गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने बताया कि, बम ब्लास्ट में दोनों के बचने की उम्मीद बनी हुई है, लेकिन हालत गंभीर है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
भुवनेश्वर पुलिस ने घटना के तुरंत बाद रिस्क्यू और सुरक्षा अभियान शुरू किया। ब्लास्ट के कारण हुए जख्मी लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, शहनवाज ने बम बनाने में किन घटकों का इस्तेमाल किया। घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई।
घटना की सामाजिक और कानूनी साजिश
विशेषज्ञों का कहना है कि शहनवाज की यह कार्रवाई केवल व्यक्तिगत बदला लेने की नियत से थी। हालांकि, इस खौफनाक हादसे ने यह स्पष्ट कर दिया कि अवैध हथियार और बम बनाना कितना खतरनाक हो सकता है, खासकर घर जैसे सुरक्षित स्थान पर।
News Wani
