Breaking News

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

  • पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश इटावा, 16 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मॉर्निंग रेड में 5 उपभोक्ता पकड़े गए

इटावा। विद्युत वितरण मंडल इटावा द्वारा बिजली चोरी रोकने, बकाया राजस्व की वसूली तथा वाणिज्यिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *