Breaking News

साजिद अली अशरफी को शहर प्रभारी की जिम्मेदारी, कई पदों पर मनोनयन

  • समाजवादी व्यापार सभा का हुआ विस्तार, कई पदों पर नए पदाधिकारी मनोनीत

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा । समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम शास्त्री चौराहा स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी अनिल सोनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि उत्तम सिंह प्रजापति जिला उपाध्यक्ष सपा एवं विशिष्ट अतिथि संतोष राजपूत तथा हाजी गुड्डू मंसूरी रहे। कार्यक्रम सपा प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। संगठन विस्तार के दौरान राजा खानजादा, हर्ष भदौरिया एवं सर्वेश जोशी को जिला उपाध्यक्ष, साजिद अली अशरफी को शहर प्रभारी तथा सुमित राठौर को जिला सचिव मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए व्यापारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में व्यापार सभा के जिलामंत्री हरीश जौहरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं वक्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं, बजट एवं वर्तमान परिस्थितियों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने किया। इस अवसर पर नवीन राजवंशी, दुष्यन्त कुमार, शाह खालिद, आसिफ वारसी, सुरेश चंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मॉर्निंग रेड में 5 उपभोक्ता पकड़े गए

इटावा। विद्युत वितरण मंडल इटावा द्वारा बिजली चोरी रोकने, बकाया राजस्व की वसूली तथा वाणिज्यिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *