Breaking News

एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम शुरू

– बारह अक्टूबर तक होगा आयोजन

जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते सीएमओ।

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अन्तर्गत 12 अगस्त से प्रारम्भ हुए एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के अन्तर्गत एड्स के प्रति जागरूकता बढाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजीव नयन गिरि ने जिला अस्पताल में फीता काटकर शुभारंभ किया।

एचआईवी व एड्स प्रति भ्रांतियाँ को दूर करने के साथ-साथ एड्स बीमारी से बचने हेतु जागरूक किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय एवं ज्वालागंज बस स्टैण्ड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन मानस को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 निशांत शहाबुद्दीन, प्रशान्त चतुर्वेदी जिला लेखाकार, उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें।

About NW-Editor

Check Also

ठगी पीड़ितों का दर्द सुनने धरनास्थल पहुंचे बिंदकी विधायक

– पीड़ितों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, भुगतान की उठाई मांग – धरनास्थल पर पीड़ितों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *