Breaking News

सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में लगा शिविर, 12 ने किया रक्तदान

रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते सीएमओ व रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ राजीव नयन गिरि व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता उपस्थित रहीं।
शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी व प्रधानाचार्या ने फीता काटकर किया। कुल 12 रक्तदान हुए व 15 लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी के शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्या व रेडक्रॉस चेयरमैन ने सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदानियों में शिक्षक राजकुमार निषाद, अनुज कुमार सिंह, फ़राज अहमद, विनय विश्वकर्मा, शिवेंद्र द्विवेदी, मोनू सिंह, आदित्यान्श सिंह, मनोरंजन प्रसाद व शिक्षिकाओं में अन्नपूर्णा तिवारी, पूजा शुक्ला, नीतू रस्तोगी, नाज़िया हुसैन ने मानवता के हितार्थ रक्तदान किया गया। आज के शिविर में आठ लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। प्रियंका गुप्ता ने रेडक्रस सोसाइटी के कार्यों का उत्साहवर्धन किया। डॉ अनुराग ने विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह, गोरेलाल सहित जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से डॉ अभिषेक सिंह, बृज किशोर, विनोद कुमार, संतोष कुमार, सुलभ श्रीवास्तव उपस्थित रहें।

About NW-Editor

Check Also

मानसून की बेरुखी से खेतों में संकट, इंजन के सहारे हो रही धान की रोपाई

– बारिश के इंतजार में अन्नदाता, समय पर मानसून न आया तो उत्पादन पर पड़ेगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *