Breaking News

मुंबई में सड़कों पर खून की होली – दहिसर में बवाल, 3 मृत, 4 गंभीर

 

मुंबई. मुंबई के एमएचबी थाना क्षेत्र स्थित गणपत पाटील नगर की झोपड़पट्टी में शेख और गुप्ता परिवारों के बीच 2022 से चला आ रहा विवाद रविवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया. शाम करीब 4:30 बजे गली नंबर 14 में नारियल स्टॉल के पास राम नवल गुप्ता और हमीद शेख के बीच बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. हमीद शेख नशे में था और विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने बेटों को बुला लिया.

इसके बाद गुप्ता परिवार के अमर, अरविंद और अमित गुप्ता तथा शेख परिवार के हमीद, अरमान और हसन के बीच धारदार हथियारों से खूनी झड़प हुई. इस घटना में राम नवल गुप्ता और उसके बेटे अरविंद गुप्ता तथा शेख परिवार के हमीद शेख की मौत हो गई, जबकि अमर गुप्ता, अमित गुप्ता, अरमान शेख और हसन शेख गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू और कटार जैसे हथियार से हमला किया।  मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घायलों का भी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना वाले इलाके को सीज किया गया है। मौके से हथियार बरामद हुए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा? शरद पवार ने अनभिज्ञता जताई; NCP के भविष्य और संभावित विलय पर दिया अहम बयान 🚨

NCP प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के बाद आज उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *