– फीता काटकर उदघाटन करते भाजपा नेता स्वरूपराज सिंह जूली।
फतेहपुर। सिविल लाइन स्थित वीआईपी रोड राम जानकीपुरम में फौजियंस सोलर प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन-पूजन से किया गया, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि भाजपा के मलवां मंडल प्रभारी स्वरूप राज सिंह जूली ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम उद्घाटन के अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर लालता प्रसाद मिश्रा एवं दलजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फौजियंस सोलर पर पीएम सूर्य घर योजना के तहत विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। डायरेक्टर ने कहा कि सौर ऊर्जा आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बचाएं का नारा देते हुए बताया कि उपभोक्ता बिना किसी डाउन पेमेंट के सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं संस्थान द्वारा आसान लोन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे न केवल बिजली के भारी-भरकम बिलों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा और ऊर्जा स्वतंत्रता की दिशा में भी जनपद एक मिसाल बनेगा। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष हरिशंकर सिंह चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

News Wani