Breaking News

**”पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने की आत्महत्या, छह साल पहले हुई थी शादी; दंपती में चलता था विवाद”**

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के चक बरारी गांव में बीती रात एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान ठाकुर दिन लोधी के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक का छोटा भाई कामता लोधी ने बताया कि ठाकुर दिन लोधी की शादी 6 साल पहले उर्मिला से हुई थी। शादी के बाद इनके दो बच्चे हुए- आयुष (5 साल) और अनामिका (3 साल)। भाई-भाभी अलग घर में रहते थे, जबकि पिता सरवन लोधी, माता मेडिया देवी और कामता परिवार के साथ पास ही रहते थे। बहन नेहा की शादी हो चुकी है।

परिवार ने बताया कि घर में कई दिनों से भाई-भाभी के बीच विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भाभी ने बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। शनिवार की रात ठाकुर दिन अपने कमरे में था। रविवार की सुबह 8 बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजन और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे।

थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर सुबह 9:15 बजे चौकी प्रभारी हसवा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक कोई काम नहीं करता था और शराब पीने का आदी था। इसी कारण पत्नी विवाद के बाद अपने मायके चली गई थी।

About NW-Editor

Check Also

एआरपी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेन्द्र पटेल

– आशीष कुमार को चुना गया महामंत्री – निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते साथी। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *