Breaking News

“हैदराबाद का भयावह खेल: हत्या, बदलते कपड़े और चोरी का मास्टर प्लान”

 तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक हिला देनेवाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला के हाथ-पांव बांधकर उसे प्रेशर कुकर से पीटा गया। उसका सिर फोड़ने के बाद चाकू से गला काटा गया। उसके बाद कैंची से उसके चेहरे और शरीर पर घाव किए गए। घर का सारा कीमती सामान लूट लिया गया। खास बात है कि भागने से पहले आरोपी घर के बाथरूम में आराम से नहाए। अपने खून से सने कपड़े बाथरूम में ऐसे ही छोड़े। परफ्यूम लगाया और फिर भाग गए। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

घटना हैदराबाद के कुकटपल्ली स्थित हाई प्रोफाइल स्वानलेक अपार्टमेंट की है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि घर पर ही काम करने वाले दो नौकरों ने अंजाम दिया। 50 वर्षीय महिला उनकी मालकिन थी। आरोपियों ने भागने के लिए उनकी ही स्कूटी का सहारा लिया।

About NW-Editor

Check Also

गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा तो तेलंगाना में इंजीनियरिंग स्टूडेंट की बैट से पीट-पीटकर हुई हत्या

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट की उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार ने क्रिकेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *