Breaking News

“गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी पड़ी भारी: चिकन बिरयानी नदी में फेंकने पर 14 गिरफ्तार”

वाराणसी में कुछ मुस्लिम युवकों को गंगा नदी में नाव पर सवार होकर इफ्तार पार्टी करते देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की शिकायत के आधार पर उन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस विवादित इफ्तार पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें दिखाया गया है कि कैसे रमजान के दौरान कुछ युवकों ने गंगा नदी में चल रही एक नाव पर बैठकर शाम में इफ्तार किया और इसमें चिकन बिरयानी परोसी।

रजत जायसवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि “मां गंगा सनातन धर्म में आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उसी मां गंगा की पावन धारा में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नाव पर बैठकर इफ्तार के समय चिकन बिरयानी खाना और उसके अवशेष गंगा में फेंकना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय कृत्य है। इससे सनातन धर्म के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। इस कृत्य से मुस्लिम समुदाय के यह नौजवान जानबूझकर जिहादी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं”। उन्होंने आगे पुलिस से रीक्वेस्ट की कि ‘जानबूझकर हिंदू भावनाओं को आहत करने वाले इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए और नाव चालक का चालान करते हुए उसके लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो’।

14 लोगों की गिरफ्तारी

सामने आई जानकारी की माने तो, सोमवार शाम को वाराणसी के एक युवक ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। उसने रोजेदारों को गंगा घाट पर बुलाया और पहले से बुक बोट पर पूरी महफिल सजाई। उन्होंने नाव पर पहले नमाज पढ़ी, फिर खजूर और फल खाकर रोजा तोड़ा। इसके बाद, नाव पर ही बिरयानी परोसी गई। रजत का आरोप है कि नॉन वेज खाने के टुकड़े पवित्र गंगा नदी में भी फेंके गए। उनका दावा है कि ऐसा उन्होंने जानबूझकर हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाने के लिए किया था। इस मामले में अबतक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

About NW-Editor

Check Also

मणिकर्णिका विवाद पर योगी का तीखा वार: “झूठी तस्वीरों से काशी को किया बदनाम इसलिए खुद आना पड़ा”

काशी में मणिकर्णिका घाट को लेकर बवाल को लेकर सीएम योगी शनिवार को कांग्रेस पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *