Breaking News

इमरान खान का असीम मुनीर पर बड़ा हमला: कहा- ‘सत्ता बचाने के लिए हर हद पार कर रहे हैं सेना प्रमुख’

 

लाहौर: पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख असीम मुनीर पर निशाना साधा है। खान ने कहा कि जनरल सेना का अपमान कर रहे हैं और सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय हितों की बलि दे रहे हैं। खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश मुनीर के कानून के तहत चल रहा है और आईएसआई (खुफिया एजेंसी) उसे संरक्षण दे रही है। वह सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए हर राष्ट्रीय हित की बलि देने को तैयार हैं। मौजूदा सेना प्रमुख सेना का अपमान वैसे ही कर रहे हैं, जैसे याह्या खान ने किया था।’’ पूर्व सेना प्रमुख जनरल याह्या खान के शासन में पूर्वी पाकिस्तान में गृहयुद्ध हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप एक स्वतंत्र देश बांग्लादेश का उदय हुआ था।

About NW-Editor

Check Also

ईरान जंग के बीच घरेलू मोर्चे पर कमजोर पड़े Donald Trump: गिरती लोकप्रियता ने बढ़ाई चिंता, सर्वे ने उड़ाए होश!

हाल ही में हुए रॉयटर्स/इप्सोस सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की लोकप्रियता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *