Breaking News

रूस का यूक्रेन जेल पर भीषण हमला: 17 कैदियों की मौत, 80 से ज्यादा घायल – युद्ध की भयावह तस्वीर

 

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग के बीच हाल के दिनों  में रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर घातक अटैक किए जा रहे हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि एक जेल पर रूस के हवाई हमले में कम से कम 17 कैदियों की मौत हो गई है और 80 से अधिक लोग घायल हुए।

रूस ने किस जेल पर किया हमला?

रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिजिया क्षेत्र में जेल को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। यूक्रेन की ‘स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस’ के अनुसार यह हमला सोमवार देर रात किया गया। हमले के दौरान जेल को टारगेट करते हुए चार बम गिराए गए। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 42 कैदियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 40 अन्य लोगों को अन्य तरह की चोटें आई हैं।

यूक्रेन ने हमले को बताया युद्ध अपराध

यूक्रेन की ‘स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस’ ने बताया कि हमले में जेल का भोजन कक्ष तबाह हो गया है, प्रशासनिक भवन को नुकसान हुआ है, लेकिन जेल की सीमा के पास बाड़ पूरी तरह सुरक्षित है और किसी कैदी के भागने की सूचना नहीं है। यूक्रेन के अधिकारियों ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि कारागारों जैसे असैन्य ढांचों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत युद्ध अपराध है।

यूक्रेन ने किया था रूस पर ड्रोन अटैक

इस बीच यह भी बता दें कि, हाल ही में यूक्रेन ने भी रूस पर पलटवार किया था। यूक्रेन ने रूस पर घातक ड्रोन स्ट्राइक की थी। यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के स्टावरोपोल क्षेत्र में एक रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण संयंत्र पर हमला किया था। यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस को भारी नुकसान हुआ है। इस संयंत्र में रूस बड़े पैमने पर इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरणों का उत्पादन करता था। जिसमें रडार, रेडियो नेविगेशन उपकरण और रिमोट कंट्रोल रेडियो उपकरण शामिल हैं।

About NW-Editor

Check Also

पाकिस्तान में आतंकी शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या, बंदूकधारी ने उतारा मौत के घाट

लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *