Breaking News

दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने महिला को गोली मार की लूटपाट

– बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर आए बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक
– पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच-पड़ताल
पीड़ित परिवार से घटना के बाबत जानकारी लेती पुलिस।
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई इलाके में मंगलवार की दोपहर दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर पहुंचे और परिवार को बंधक बना लिया। विरोध करने पर एक महिला के पैर में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार अमरजई मुहल्ला निवासी स्व. राजकुमार सिंह के घर दोपहर के समय कुछ बदमाश बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर पहुंचे और मीटर दिखाने के नाम पर अंदर घुस गए। बदमाशों ने असलहों के बल पर महिलाओं को बंधक बना लिया और जेवर लाने की बात करने लगे। जिस पर स्व0 राजकुमार सिंह की पत्नी आशा सिंह के पैर में गोली मार दी। भागते समय बदमाश महिलाओं की चेन और कान की बाली लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल आशा सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बदमाश करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वारदात की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हालचाल लिया।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *