Breaking News

“कर्नाटक में सनकी पति ने पत्नी की हत्या के बाद लाश पर चढ़ाई कार, दहला देने वाली वारदात”

कर्नाटक में एक व्यक्ति ने बीच सड़क पत्नी की हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी का गला काटा, फिर SUV से कुचल दिया। घटना के 2 वीडियो सामने आए है। घटना कलबुर्गी जिले के बल्लूरगी गांव के पास की है। वीडियो में आरोपी पत्नी के बाल पकड़कर उसे पीटता दिख रहा है, जबकि महिला मदद के लिए चीखती नजर आती है। पुलिस के मुताबिक, अक्षय अपनी पत्नी सान्वी के साथ गुरुवार सुबह तीर्थ स्थल गनागापुरा जा रहा था। दोनों मारुति सुजुकी अर्टिगा कार में थे। सुबह करीब 11 बजे रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद अक्षय ने शैला को गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया।

इसके बाद अक्षय बीच सड़क पर सान्वी का बाल पकड़कर पीटने लगा और हंसिए से गला काट दिया। फिर वह सान्वी को कार में बैठाकर खेत की तरफ ले गया। वहां पत्नी को जमीन पर लिटाकर SUV चढ़ा दी। सान्वी की मौके पर ही मौत हो गई।

चार साल पहले हुई थी शादी: कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक अड्डुरु श्रीनिवासुलु के मुताबिक, दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। वे महाराष्ट्र के बारामती के रहने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी और उसके माता-पिता को हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी के आसपास कुछ गाड़ियां और लोग दिख रहे है। जब अक्षय पत्नी का गला काट रहा था, तब वहां से एक कार भी गुजरी, जबकि एक शख्स बाइक पर खड़े होकर वारदात देख रहा था।

About NW-Editor

Check Also

कर्नाटक में बारिश का कहर, ठंडी हवाओं से कांपेगा बेंगलुरु

मौसम विभाग ने कर्नाटक में फिर से बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *