शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की लाश पेड़ से लड़की हुई मिली है. 21 साल की छात्रा की जेब से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है. सुसाइड नोट की जांच पड़ताल की जा रही है. युवती की संदिग्ध हालत में मौत को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. खुदकुशी की गुत्थी सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है और सबूत तलाशने की कोशिश की जा रही है.
हत्या या आत्महत्या का यह मामला कोतवाली थानांतर्गत सीएमओ कोठी के पीछे खाली पड़े एक प्लाट से सामने आया है. जहां कॉलेज की छात्रा का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है. इस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार दर्पण कालोनी निवासी खुमान सिंह बघेल की 21 वर्षीय बेटी सपना बघेल की लाश रविवार की सुबह सात बजे लटकी हुई मिली है.
News Wani
