Breaking News

“शिवपुरी में छात्रा का पेड़ से लटका शव: बैग में मिली प्रेग्नेंसी किट से बढ़ा सवाल, पुलिस जांच में जुटी”

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की लाश पेड़ से लड़की हुई मिली है. 21 साल की छात्रा की जेब से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है. सुसाइड नोट की जांच पड़ताल की जा रही है. युवती की संदिग्ध हालत में मौत को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. खुदकुशी की गुत्थी सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है और सबूत तलाशने की कोशिश की जा रही है.

हत्या या आत्महत्या का यह मामला कोतवाली थानांतर्गत सीएमओ कोठी के पीछे खाली पड़े एक प्लाट से सामने आया है. जहां कॉलेज की छात्रा का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है. इस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार दर्पण कालोनी निवासी खुमान सिंह बघेल की 21 वर्षीय बेटी सपना बघेल की लाश रविवार की सुबह सात बजे लटकी हुई मिली है.

मृतक छात्रा के पिता के अनुसार वह कन्या महाविद्यालय में बीए फायनल की छात्रा थी. शनिवार की दोपहर 12:30 बजे घर से बीए सेकेंड ईयर में बैक वाले विषय की परीक्षा देने के लिए निकली थी. घर पर शाम को 5:30 बजे तक लौटने की बात कह कर आई थी. इसलिए शाम छह बजे तक तो घर वालों ने कोई चिंता नहीं की लेकिन जब वह शाम को छह बजे तक वापस घर नहीं पहुंची तो उसके पिता ने उसे फोन लगाया. सपना ने फोन पर पिता से कहा कि वह दर्पण कालोनी में ही आ गई है.

रात-भर घर नहीं लौटी छात्रा

छात्रा ने पिता को बताया कि वह एक सहेली पूजा के घर पर है. कुछ देर में ही घर पहुंच रही है लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. कई जगह पड़ताल करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद सपना के मोबाइल पर फोन लगाया तो उसका फोन भी स्विच ऑफ आया. परिवार वाले मामले को लेकर कोतवाली पुलिस तक पहुंचते इससे पहले उन्हें सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली. कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ के अनुसार छात्रा की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें उसने स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात कही है.

हालांकि पुलिस को छात्रा के बैग से उसकी अंकसूची की फोटो कापी सहित आधार कार्ड आदि दस्तावेज और एक प्रेग्नेंसी किट मिली है. छात्रा के बैग से मिली प्रेग्नेंसी किट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इसे लेकर टीआई का कहना है कि हमने पीएम फार्म में हर परिस्थिति की जानकारी के संबंध में उल्लेख किया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा कि छात्रा की मौत कैसे और क्यों हुई है. उनके अनुसार छात्रा का मोबाइल फिलहाल स्विच आफ है. उसकी जांच की जा रही है.

About SaniyaFTP

Check Also

एमपी में लगातार 3 दिनों से हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा, यूपी के काशी में 100 मंदिर डूबे

मध्य प्रदेश में स्थिति सबसे गंभीर मानी जा रही है। भोपाल, इंदौर, खंडवा, शिवपुरी, रतलाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *