फतेहपुर। बंदी के दौरान इक्का-दुक्का खुली दुकानों पर सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोष जताते हुए कई जगह मारपीट की। जिसको लेकर आम जनता के बीच पूरे दिन चर्चा का विशय बना रहा। जुलूस के दौरान सबसे पहले कबाड़ी मार्केट में एक मुस्लिम युवक दुकान खोले था। जहां पर एक साथ दर्जनों युवाओं ने धावा बोलकर दुकान बंद कराने के साथ ही युवक को पीट दिया, तत्पष्चात जुलूस राधानगर पहुंचा जहां एक स्वीट हाउस में भी मारपीट की। इसके बाद जुलूस पटेलनगर चौराहा पहुंचा जहां एक स्वीट हाउस का आधा षटर खुला था। जिससे होटल के कारीगर आने-जाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। जिसको देखकर कार्यकर्ताओं का आक्रोष सातवें आसमान पर पहुंच गया और लाठी-डण्डों से षटर को पीटने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला षांत कराया। इसके बाद बाकरगंज व ज्वालागंज चौराहे पर भी छोटे व्यापारियों के साथ मारपीट की गई।

News Wani