Breaking News

होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिली मंजूरी, फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमले में एक भारतीय की मौत

अमेरिका-इजराइल और ईरान में 13 दिन से जारी जंग के बीच भी भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकेंगे। ईरान सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दी है। हालांकि रॉयटर्स ने एक ईरानी सोर्स के हवाले से कहा कि इस तरह की कोई छूट नहीं दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जो जहाज अमेरिका और इजराइल जुड़े नहीं हैं, उन्हें इस रास्ते से गुजरने दिया जाएगा। इसी वजह से फिलहाल भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया गया है। इससे पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले शिप्स पर हमले की धमकी दी थी।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

फारस की खाड़ी में बुधवार रात एक ऑयल टैंकर में हमले के बाद आग लग गई। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ये हमला किसने किया था।
फारस की खाड़ी में बुधवार रात एक ऑयल टैंकर में हमले के बाद आग लग गई। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ये हमला किसने किया था।
ओमान के सलालाह बंदरगाह पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद बुधवार को आग लग गई।
ओमान के सलालाह बंदरगाह पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद बुधवार को आग लग गई।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को ईरानी विमान पर हमले का फुटेज जारी किया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को ईरानी विमान पर हमले का फुटेज जारी किया।

वहीं, ईरान ने बुधवार रात फारस की खाड़ी में ‘सेफसी विष्णु’ नाम के एक अमेरिकी तेल टैंकर (जहाज) पर हमला किया। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। फिलहाल मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक हमले में आत्मघाती नाव (सुसाइड बोट) का इस्तेमाल किया गया। जहाज पर मौजूद बाकी 27 लोग सुरक्षित बचा लिए गए। ये जहाज मार्शल आइलैंड के झंडे के तहत चल रहा था।

About NW-Editor

Check Also

अमेरिका-इज़राइल की बमबारी से दहला ईरान, तेल डिपो-रिफाइनरियां आग की चपेट में

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के 9वें दिन ईरान भयंकर हमलों से दहल गया। इजरायल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *