Breaking News

श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

– दिव्यांग बच्चों को यूनीफार्म व फल का किया वितरण
) बच्चों को यूनीफार्म व फल वितरित करते अतिथि।
फतेहपुर। मंगलवार को श्री कृष्ण आदर्श विद्या मंदिर मूकबधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग शैक्षिक व्यावसायिक एवं पुनर्वासन विद्यालय ने बधिर लोगों का अन्तर्राष्ट्रीय सप्ताह के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा व प्रबंधक सीताराम यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण करके किया।
मुख्य अतिथि प्रगति मिश्रा ने मूक व श्रवण दोष दिव्यांगता की रोकथाम व सांकेतिक भाषा एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रबंधक सीताराम यादव ने कहा कि भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली की स्थापना सितंबर 2015 में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत एक स्वायत्त संगठन के रूप में की गई है इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देना, जनशक्ति को प्रशिक्षण देना और इसके संवर्धन के लिए अनुसंधान करना है, जो एक दूसरे के बीच में भारतीय सांकेतिक भाषा का समन्वय स्थापित करती है। संस्था के मूक बधिर दिव्यांग बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतीक (फूल, चिन्ह, झण्डा, फल, पशु, पेड़, पक्षी) तथा मछली जल की रानी व हरा-हरा तोता कविता सांकेतिक भाषा में अपने हाथों से बनाये चित्र द्वारा प्रस्तुत कियाद्य जिसको उपस्थित लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। समापन में संस्था द्वारा मूकबधिर एवं मंदबुद्धि 37 दिव्यांग बच्चों को यूनीफॉर्म व फल का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल

फतेहपुर। रंगो के त्योहार होली का हर किसी को इंतजार रहता है। ऐसे में परदेशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *