Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महिला मोर्चा द्वारा मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

 

-ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महिला मोर्चा इटावा द्वारा मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन होटल चाणक्य , पक्का तालाब इटावा में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारी अध्यक्ष एवं महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ भामाशाह एवं लक्ष्मी जी के पूजन ,वंदन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन कर रही सोनिया गप्ता ने सभी पदाधिकारियों का मंच पर आवाहन किया। सभी अतिथियों को तिलक वंदन, पटका पहनाकर एवं गुलाब देकर स्वागत किया गया। बालिका आन्या द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया कोषाध्यक्ष नीतू पुरवार द्वारा स्वागत भाषण दिया गया । मीडिया प्रभारी निधी गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि की उपलब्धियों एवंकार्यक्षेत्र का संक्षिप्त परिचय दिया गया। अनन्या द्वारा घर मोरे परदेसिया पर सुन्दर प्रस्तुती दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहन देने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत नीलम गुप्ता को सिलाई मशीन प्रदान की गई। इटावा की मंत्री शैली गुप्ता द्वारा नारी शक्ति पर उद्बोधन दिया गया । इटावा के जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता द्वारा दायित्व बोध पर उद्बोधन दिया गया एवं महिलाओं को राजनीति में भी आगे आने का आग्रह किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कामिनी गुप्ता जी द्वारा आशीष वचनों के साथ महिला इकाई इटावा द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने इटावा को फलता, फूलता बाग बताया जो कभी उन्होंने लगाया था साथ ही अपने आशीष वचनों द्वारा संगठिन रहने की सलाह दी। महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिथलेश अग्रवाल ने महिलाओं के स्वरोजगार, वृक्षारोपण, समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों एवं पर्यावरण सुरक्षा सम्बन्धी कार्यों को करने की सलाह दी। उन्होने महिलाओं को परिवार को साथ लेकर घर और बाहर दोनों में सामंजस्य बिठाने की प्रेरणा दी। अपने आशीष वचनों के साथ उन्होने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इटावा की पूरी टीम की प्रशंसा की। कार्यक्रम की संयोजक एवं संरक्षिका किरन मित्तल ने मुख्य अतिथि महोदया का आभार प्रकट किया। सभी पदाधिकारियों-एवं सदस्यों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। अंत में महिला इटाता की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष निरंजना गुप्ता ने सभी लोगों को कार्यक्रम की सफलता के लिएधन्यवाद दिया एवं आगे भी अच्छे समाज हित के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहने का वचन दिया। शेष लोगों में अतिथि दीप्ती अग्रवाल व उपस्थित सदस्यों में नीलम गुप्ता, निशी गुप्ता, आरती गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, राधा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अल्पा गुप्ता, सीमा गुप्ता, ऋचा गुप्ता , पूनम गुप्ता, ऋचा पुरवार, विभू गुप्ता, अन्जू गुप्ता, नन्दिनी गुप्ता, प्रियंका पुरवार, शोभना गुप्ता, प्रीती गुप्ता, संतोषी गुप्ता, पूजा पुरवार, प्रियंका पोरवाल सोनम गुप्ता, सोनिया गुप्ता, नीलू गुप्ता आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह को किया सम्मानित।

-ब्यूरो संजीव शर्मा इटावा । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला कार्यालय नुमाइश चौराहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *