Breaking News

जयपुर-दुबई फ्लाइट 8 घंटे लेट, तकनीकी वजह से शेड्यूल बदला

जयपुर एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल एक बार फिर गड़बड़ा गया है। रविवार को जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट को आखिरी वक्त पर रीशेड्यूल किया गया है। अब दुबई की फ्लाइट निर्धारित वक्त से 8 घंटे लेट उड़ान भरेगी। दरअसल, तकनीकी परेशानी के कारण दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट 8 घंटे देरी से चल रही है। ये ही फ्लाइट वापस जयपुर से दुबई जाती है। इसलिए जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो रहे हैं। दरअसल, जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 57 सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। इसके बाद फ्लाइट को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर दुबई पहुंचना था। लेकिन इनकमिंग एयर क्राफ्ट की देरी की वजह से स्पाइसजेट एयरलाइंस ने आखिरी वक्त पर दुबई फ्लाइट को रीशेड्यूल किया है। इसके बाद अब SG – 57 अपने निर्धारित वक्त से 8 घंटे 30 मिनट लेट शाम 6 बजे पर दुबई के लिए उड़ान भरेगी।

दुबई से जयपुर की फ्लाइट भी लेट चल रही ;

इसी तरह दुबई से जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 58 भी अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही है। SG – 58 को अल सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर दुबई से जयपुर से लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से यह फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से 8 घंटे 20 मिनट लेट दोपहर 12 बजे जयपुर के लिए रवाना हुई है। इसके बाद अब यह फ्लाइट शाम 4 बजकर 45 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। स्पाइसजेट एयरलाइंस द्वारा आखिरी वक्त पर फ्लाइट शेड्यूल में किए गए बदलाव की वजह से अब पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर दुबई के लिए उड़ान भरने वाले पैसेंजर जहां सुबह 7 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे।

About NW-Editor

Check Also

“विधवा बहू को प्रेमी संग देख भड़के ससुर-जेठ, दोनों को जिंदा जलाया—गांव में दहशत”

जयपुर के पास मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बांडोलाव गांव में अवैध संबंधों के शक में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *