Breaking News

कांगो में ISIS वालो का खूनी हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 66 नागरिकों की बेरहमी से हत्या

किंशासा: अफ्रीकी देश कांगो में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है, जिसमें 66 लोगों को मार दिया गया। इनमें महिलाए और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आईएस से जुड़े एलाइट डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) के लड़ाकों ने युगांडा की सीमा से लगे देश के पूर्वी हिस्से में इरुमु इलाके में गांव में घुसकर नागरिकों की हत्या कर दी। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पूर्वी कांगो में एक दूसरे विद्रोही समूह M23 के साथ चल रहे संघर्ष के खत्म होने की उम्मीद जगी है। एम23 को कांगो के दूसरे पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन प्राप्त है। ड़े एलाइट डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) के लड़ाकों ने युगांडा की सीमा से लगे देश के पूर्वी हिस्से में इरुमु इलाके में गांव में घुसकर नागरिकों की हत्या कर दी। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पूर्वी कांगो में एक दूसरे विद्रोही समूह M23 के साथ चल रहे संघर्ष के खत्म होने की उम्मीद जगी है। एम23 को कांगो के दूसरे पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन प्राप्त है। पूर्वी कांगो के इतुरी में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता जीबी टोबी अकोलो ने इस हमले को खूनखराबा बताया है। ओकाला ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक बयान में कहा, गुरुवार और शुक्रवार के बीच इतुरी के इरुमु क्षेत्र के वाल्से वोनकुतु प्रमुख इलाके में लगभग नागरिक मारे गए। सिविस सोसायटी से मिली जानकारी के आधार पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।

About NW-Editor

Check Also

यमन में फिर भड़का संघर्ष: अदन स्थित राष्ट्रपति भवन पर हूतियों का मिसाइल हमला, सऊदी अरब की ओर भेजा ड्रोन भी मार गिराया

सना। यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार के बीच जारी संघर्ष एक बार फिर तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *