– प्रदेश अध्यक्ष ने दर्जनों व्यापारियों को सौंपा प्रमाण पत्र
– व्यापारी को प्रमाण पत्र देते प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान।
फतेहपुर। जन उद्योग व्यापार मण्डल के चल रहे महाअभियान संगठन चला व्यापारी द्वार के तहत लगातार व्यापारियों की समस्याओं के साथ ही जनहित की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है। तमाम समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर पालिका संबंधी जनसमस्याओं को त्वरित निस्तारण भी करवाया गया। संगठन का प्रतिनिधि मंडल राधानगर थाना प्रभारी विनोद मौर्या से मिलकर आ रही होली पर्व को देखते हुए व्यापारियों की रक्षा, सुरक्षा सहित कुछ विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जाकर डोर टू डोर समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के प्रति संगठन निरंतर समाधान के प्रयास करता रहेगा। उनके व्यापार में आने वाली बाधाओ एवं उनके हक की लड़ाई जन उद्योग व्यापार मण्डल लगातार लड़ता रहेगा। दर्जनों व्यापारियों को संगठन का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। जिसमें दस वरिष्ठ पदाधिकारियों के पद, नाम एवं मो० नंबर अंकित रहते हैं जिससे व्यापारी कभी भी अचानक आने वाली समस्याओं को संगठन के पदाधिकारियों को सूचित कर संगठन का सहयोग ले सकें। महाअभियान में प्रदेश महामंत्री अजय मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू हयारण, अभिषेक रायजादा जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद, जसवंत गिहार, आशीष शरन, हिमांशु दीक्षित, इसरार अहमद, पप्पू गुप्ता मौजूद रहे।

News Wani