Breaking News

आरक्षण बचाओ अभियान को धार देगी जनहित संकल्प पार्टी, लखनऊ कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

फतेहपुर। सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनहित संकल्प पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को डाक बंगला स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। बैठक में शनिवार को शहर में निकाली गई आरक्षण बचाओ पद यात्रा की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी 2 सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य ने किया। बिंदकी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में पद यात्रा की सफलता और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। सरदार सेना के गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉ. सत्येंद्र प्रखर और जिला महासचिव उदय पटेल ने पद यात्रा की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में आगामी 2 सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल और बिंदकी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

बैठक में महासचिव अभिषेक पटेल, समाजसेवी चंद्रगुप्त मौर्य, रोशन सिंह, इक़रार अहमद, राहुल सिंह, शैलेंद्र सिंह, बिंदेश पटेल, लालजीत विश्वकर्मा, लोहा सिंह, सरदार सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम

खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के बल्दी का पुरवा मोहल्ले में उस समय मातम छा गया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *