Breaking News

कानपुर: ‘मुझे रहने दो, मत मारो’… बहू को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग, वीडियो वायरल

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स द्वारा अपनी बहू को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित बहु ने ससुर पर मारपीट के साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने कहा कि वो रहम की भीख मांगती रही, चिल्लाती रहे लेकिन बेरहम ससुर उसे पीटा रहा.

पीड़िता के अनुसार ससुर जबरन घसीटता रहा और उसे पीटता रहा, उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. पीड़िता ने बताया कि दोनों परिवारों में मतभेद होने के बाद ससुर उसके पति की दूसरी शादी कर रहे हैं और उसे पागल बताते हैं. पिटाई के दौरान ससुर ने गलत नीयत से उसके पल्लू को घसीटा उसे अर्धनग्न तक कर दिया. इस दौरान मेरे परिजन मेरे बेहोस होने तक मुझे बचाने का प्रयास करते रहे. इसी दौरान मेरे पति हिमांशु और उनके बड़े भाई और उनकी पत्नी ने भी मारपीट की.

प्रयागराज की रहने वाली पीड़ित मीनाक्षी ने बताया कि 19 जनवरी 2020 तो उसका विवाह कानपुर के चकेरी के हिमांशु से हुआ था. इसके करीब 3 महीने बाद दोनों के बीच अनबन हो गई और वह मायके चली गई. हिमांशु उसे घर में नहीं रखना चाहता था, जिसके चलते वो फिर उसे मायके लेने नहीं गया. वह जब आज अपनी मर्जी से सब बातें खत्म करते हुए अपने ससुराल पहुंची तो उसके साथ ससुर ने दुर व्यवहार किया. मारपीट के दौरान ससुर तू पागल है, तुझे मार डालूंगा… तूने मेरे बेटे की जिंदगी खराब कर दी, जैसी बातें बोला.

वहीं पीड़िता मीनाक्षी के साथ उसकी ससुराल पहुंचे भाई-भाभी ने उसके साथ हुई मारपीट का वीडियो बनाया. उन्होंने वीडियो मोहल्ले वालों को भी दिखाया. बहू को पागल घोषित करके यह लोग अपने बेटे की चोरी से शादी कर रहे हैं.

पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

मामले में थाना चकेरी पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच करने की बात बोल रही है. पीडिता वीडियो भी पुलिस को दिखाए, लेकिन पुलिस फिलहाल मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है. उसका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक मतभेद चल रहा था. महिला एकाएक आज ससुराल पहुंच अंदर दाखिल होने लगी, जिसके फलस्वरूप ये घटना घटित हुई है. मामले की जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

About NW-Editor

Check Also

लैंबॉर्गिनी कांड में बड़ा एक्शन, कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ड्राइवर थ्योरी खारिज

कानपुर। शहर के चर्चित लैंबॉर्गिनी कांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *