Breaking News

भूकंप से कांपी ज़मीन! इस राज्य में महसूस किए गए तेज़ झटके, जानें कितनी थी तीव्रता

 

इंफाल: मणिपुर में आज दो भूकंप आए, पहला 5.2 तीव्रता का चुराचांदपुर में और दूसरा 2.5 तीव्रता का नोनी जिले में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि बुधवार (28 मई) को मणिपुर के चुराचांदपुर में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप सुबह 1:54 बजे अक्षांश 24.46 एन और देशांतर 93.70 ई पर आया। जिसकी गहराई 40 किलोमीटर थी। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरी बार मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

हालांकि, इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। लेकिन, लगातार दो बार भूकंप आने से मणिपुर में लोग दहशत में आ गए और वे घरों के बाहर निकल आए। इससे पहले, 8 मई 2025 को रात 10:11 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चंदेल जिले में 3.6 तीव्रता का एक भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र 24.19 उत्तरी अक्षांश और 93.96 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। यह भूकंप हल्की तीव्रता का था और इसे स्थानीय क्षेत्रों में महसूस किया गया, लेकिन इससे किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की कोई खबर दर्ज नहीं की गई थी।

About NW-Editor

Check Also

तमिलनाडु में विजय सरकार ने जीता फ्लोर टेस्ट, 144 वोट मिले; DMK ने किया बहिष्कार

तमिलनाडु में थलापति विजय सरकार ने विश्वासमत जीत लिया है. विजय के पक्ष में पड़े 144 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *