Breaking News

लखन सिंह बने हॉकी फतेहपुर एसोसिएशन के सचिव

 

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव डॉ0 आरपी सिंह ने जिले के हॉकी खिलाड़ी लखन सिंह को हॉकी फतेहपुर एसोसिएशन जिला इकाई का सचिव मनोनीत किया है। खेल के क्षेत्र में उनके कार्यों और योगदान को देखते हुए यह मनोनयन किया गया है। नवनियुक्त सचिव लखन सिंह से उम्मीद है कि वे जनपद में हॉकी खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, उन्हें जल्द ही हॉकी फतेहपुर जिला इकाई का गठन करने का भी निर्देश दिया गया है। इस मनोनयन से जिले में हॉकी खेल के विकास को नई गति मिलेगी। खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे जिले की हॉकी टीमों का प्रदर्शन और भी बेहतर हो सकता है। लखन सिंह के सचिव नियुक्त होने पर ज़िले में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। जिले के सम्मानित लोग वा खिलाड़ियों ने आवास में पहुँच कर मुँह मीठा करा कर उन्हें बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

शुद्ध पेयजल से जल जनित रोगों से बचेंगे ग्रामीण: विकास

– ग्राम पंचायत घनघोल में विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन – जल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *