Breaking News

बाराबंकी में बड़ा हादसा: रोडवेज बस पर पेड़ गिरने से 9 की मौत, कई गंभीर

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया। हादसे में 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बस में फंसी एक महिला वीडियो बना रहे युवक पर भड़कती नजर आ रही है।

महिला ने कहा- हम मर रहे हैं और आप वीडियो बना रहे हैं। अगर आकर पेड़ की डाल हटवाने में मदद करते, तो हम लोग बाहर निकल आते।

60 लोगों से भरी बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे हरख चौराहे के पास बस के सामने एक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने बस सड़क के किनारे उतार दी। बस पहले बिजली के पोल से टकराई, फिर पेड़ से जा भिड़ी। इसके बाद पेड़ बस के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। जेसीबी बुलाकर पेड़ हटवाया। करीब 1 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। बस में सवार यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से भेजा।

हादसे में मरने वाले की पहचान बस चालक संतोष सोनी और बाराबंकी के इन्हौना की रहने वाली रकीबुल निशा (55) के रूप में हुई है। रकीबुल के बेटे मोहम्मद कुरबान ने बताया- मेरी मां देवा शरीफ जा रही थीं, तभी हादसा हो गया। सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शी महिला बोली- ड्राइवर की सीट के पास बैठी थी महिलाएं बस में सवार शैल वर्मा ने बताया- जिन महिलाओं की मौत हुई, वे ड्राइवर की सीट के पास बैठी थीं। पेड़ केबिन पर ही गिरा। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मैं पीछे बैठी थी, इसलिए बच गई।

 सीएमओ डॉ अवधेश कुमार यादव ने बताया: हादसे के बाद जिला अस्पताल में 6 लोग लाए गए थे। इनमें से 4 महिलाएं और बस का चालक की मौत हो चुकी थी। एक युवक घायल है। उसका इलाज चल रहा है। वह हालत खतरे से बाहर है।

About NW-Editor

Check Also

“प्यार में मौत: बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने की हत्या, फरार आरोपी की तलाश”

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से प्रेमी जोड़े की हत्या का एक सनसनीखेज मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *