Breaking News

“आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा: दर्दनाक विस्फोट होने से 8 मौत, कई घायल”

आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले के रायवरम में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। बुरी तरह झुलस गए शवों की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। कई लोग घायल हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

SP राहुल मीणा ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के शव बुरी तरह झुलस गए हैं। मृतक पटाखा फैक्ट्री के मजदूर हो सकते हैं। शवों की पहचान की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पटाखा फैक्ट्री के पास मैन्युफैक्चरिंग का लाइसेंस था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में पटाखा बनाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका की खबरें हैं।

घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पूरी फैक्ट्री आग की लपटों से घिरी दिखी। एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति का शव पूरी तरह झुलसा दिख रहा है। वहीं, दूर से रिकॉर्ड किए एक वीडियो में फैक्ट्री से धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठता हुआ दिखा। इस दौरान कई धमाके भी हुए।

CM चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। नायडू ने X पर लिखा- इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने की खबर से गहरा दुख हुआ है। मैंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, वर्तमान स्थिति, राहत कार्यों और चिकित्सा सहायता के बारे में बात की है।

फैक्ट्री में काफी देर तक धमाके होते रहे। धुएं के गुबार के साथ आग की लपटें दिखाई दीं।
फैक्ट्री में काफी देर तक धमाके होते रहे। धुएं के गुबार के साथ आग की लपटें दिखाई दीं।
स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
लोगों ने पंप की मदद से फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की।
लोगों ने पंप की मदद से फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की।
लोगों के शव झुलस गए हैं। उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है।
लोगों के शव झुलस गए हैं। उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है।

गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

About SaniyaFTP

Check Also

1 दिन में 18 लाख महिलाओं ने की बस यात्रा, इस राज्य ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

  हर कोई फ्री में यात्रा करना चाहता है। महिलाओं के लिए बस में फ्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *