Breaking News

फतेहपुर में लवकुश ज्वेलर्स की शुरुआत, सोने-चांदी के आभूषणों की मिलेगी आधुनिक रेंज

फतेहपुर। शहर के जयरामनगर जोनिहा बस स्टॉप के पास क्षेत्रवासियों के लिए खरीदारी का एक नया और विश्वसनीय ठिकाना जुड़ गया है। हाल ही में यहां लवकुश ज्वेलर्स का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने शिरकत की।
उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण सदर विधायक द्वारा फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ करना रहा। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
दल्लीपुर निवासी एवं प्रतिष्ठान के संचालक लवकुश लोधी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी नई दुकान पर ग्राहकों को सोने और चांदी के आभूषणों की बेहतरीन एवं आधुनिक रेंज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और आभूषणों की शुद्धता ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उनका उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण आभूषण उपलब्ध कराना है, ताकि स्थानीय लोगों को खरीदारी के लिए दूर न जाना पड़े।
इस अवसर पर बद्री विशाल लोधी, सुधीर कपड़े वाले, मुन्ना, राजकरन, रामसुमेर, रमेश, सुनीता देवी, चंदा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा में शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा को मिला शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना

खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत सभागार में शनिवार अपराह्न आयोजित एक गरिमामय समारोह में ऐरायां ब्लॉक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *