उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लव मैरिज करने वाला एक नवविवाहित जोड़ा डर के माहौल में जी रहा है. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के इब्राहिमपुर में रहने वाले रोहित और उसकी पत्नी नैना ने एसएसपी सहारनपुर को प्रार्थना-पत्र देकर मायके पक्ष पर लगातार धमकाने, पीछा करने और झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया है. दंपति ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है.
परिजनों से जान का खतरा
वहीं पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में नैना ने कहा कि वह अपनी मर्जी से रोहित के साथ रहना चाहती है, लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. परिवार वाले रोहित से अलग करने का दबाव बना रहे हैं. मारने-पीटने और जान से खत्म करने की धमकी तक दे चुके हैं.
दंपति ने पुलिस से मांग की है कि उनके मायके पक्ष को चेतावनी जारी की जाए और दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. ताकि वे भयमुक्त होकर अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ा सकें. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और संबंधित थाने को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
News Wani
