Breaking News

लोजपा ने मनाई रामविलास पासवान की जयन्ती

 

फतेहपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संस्थापक अध्यक्ष पद्म भूषण, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती कलेक्ट्रेट स्थित लाइब्रेरी हाल में जिलाध्यक्ष राजू पासवान की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। लोक जनता पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा की रामविलास पासवान दलितों, वंचितों, शोषितों की आवाज बनकर समता मूलक समाज की स्थापना के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष रत रहे। यही कारण है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को आज भी पूरा देश याद करता है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव कमल कांत तिवारी, कमलेश मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साजन सिंह, रमेश पासवान, रामसनेही पासवान, अनिल पासवान, शीतल प्रसाद, रामकिशोर, अरविंद कुमार, दिनेश, धीरेंद्र पासवान, सलीम खान, नफीस खान, अब्बास मेहंदी, साबिर खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *