– सड़क पर अवैध छज्जा बनाकर कब्ज़ा करने का लगाया आरोप
– डीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़े मुहल्लेवासी।
फतेहपुर। सड़क पर अवैध रूप ने छज्जा निर्माण कर कब्ज़ा करने का आरोप लगाते हुए अंदौली वार्ड निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रेषित प्रार्थना पत्र देते हुए अवैध कब्जा हटाये जाने की मांग किया। डीएम को दिए शिकायती पत्र में वार्ड नम्बर 3 अन्दौली ने निवासियों ने बताया कि मोहल्ले में 15 फ़ीट चौड़ी आम रस्ता की सड़क है। जिसमे वार्ड में आने जाने वाले चार पहिया वाहन एव ट्रैक्टर आसानी से गुजरते है। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं एम्बुलेंस के वाहनों के अलावा वार्ड के लोगो के वाहन की आवाजाही भी आसानी से होती है। सड़क के कार्नर पर मोहल्ले में रहने वाले ननका द्वारा अवैध तरीके से मकान में लगभग चार फीट चौड़ा छज्जा निर्माण किया जा रहा है जिससे रास्ता संकरा हो गया है। बताया कि सड़क पर छज्जा निर्मित होने की वजह से सड़क की चौड़ाई घटकर लगभग दस फ़ीट बचेगी जिससे चार पहिया वाहन एम्बुलेंस एव किसानों के ट्रैक्टर आना जाना लगभग रुक जाएगा। आवागमन को बाधित किये जाने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जनमानस की समस्या को देखते हुए अवैध निर्माण कार्य रोके जाने की मांग किया। इस मौके पर आकिब सिद्दीकी, फकीरे, शमशाद, बदरुद्दीन, आसीन उद्दीन, रईस, इमरान खान, शकील, रोहित, अशफाक, शमशुद्दीन, शिवबली आदि रहे।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;
News Wani