Breaking News

लोकमाता अहिल्याबाई की मनाई 300 वीं जयंती

– अध्यक्ष ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा
–  लोकमाता की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित करते पालिकाध्यक्ष व अन्य।
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद फतेहपुर राजकुमार मौर्य ने पार्क में पुष्प डालकर पुष्पांजलि दी। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने भी पुष्पांजलि दी। तत्पश्चात गोष्ठी में उनके द्वारा देश व समाज हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। बताया गया कि इस वर्ष लोकमाता की जयंती को त्रिशताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके लोकमाता द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया जा रहा है। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, विवेक नगर, ऋतिक पाल, अतीश पासवान, गुड्डू यादव, आफताब अहमद, शादाब अहमद, अरुण यादव, संतोष पटेल, पवन द्विवेदी, शहजाद अनवर के अलावा नगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारी सहायक अभियंता कुमार गौरव, अवर अभियंता अमर सिंह, सफाई एवं खाद निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, आर चंद्राकर, मोहम्मद हबीब, क्षेत्रीय सुपरवाइजर वैभव राजन भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *