Breaking News

“प्यार, शादी, तलाक और फिर मौत… फौजी ने जिसे चाहा, उसी को क्यों दी खौफनाक मौत”

 

ऊनाफौजी पति द्वारा मौत के घाट उतारने वाली बैरियां की 24 वर्षीय अंशिका ने अपनी जिंदगी के करीब तीन सालों में प्यार, शादी, तलाक और फिर दोबारा शादी के उतार-चढ़ाव देखे। अंशिका ने सोचा था कि 24 सितंबर उसके जीवन का सबसे खुशनुमा दिन होगा, जब वह दुल्हन बनकर अपने घर से विदा होगी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। विदाई की जगह घर से उठी अर्थी और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। अंशिका की मुलाकात फौजी प्रवेश कुमार से हुई और दोनों में प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए वर्ष 2023 में कोर्ट मैरिज कर ली।

यह शादी दोनों के लिए प्यार और विश्वास का प्रतीक थी, लेकिन परिवारों ने इसे स्वीकार नहीं किया। शादी के बाद दोनों परिवारों में तनावपूर्ण माहौल बन गया। घर का विरोध और रिश्तों में खटास धीरे-धीरे गहराती चली गई। वर्ष 2024 में हालात इतने बिगड़ गए कि अंशिका और प्रवेश ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इस तरह एक साल के भीतर ही उनका रिश्ता टूट गया। तलाक के बावजूद भी दोनों का प्यार एक-दूसरे के लिए कम नहीं हुआ। इसी के चलते मई 2025 में दोनों ने दोबारा कोर्ट मैरिज कर ली। इस बार दोनों ने ठान लिया था कि अब परिवारों को भी साथ लेकर चलना है। धीरे-धीरे रिश्तों में आई दरार भरती दिखाई दी और सबने मिलकर तय किया कि 24 सितंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी और अंशिका की विदाई की जाएगी। अंशिका सहित परिवार ने पूरी तैयारी कर रखी थी।

रिश्तेदार बुलाए गए, घर सजाया गया। अंशिका खुद भी लाल जोड़े में दुल्हन बनने के सपने देख रही थी। बरसों के मनमुटाव के बाद यह मौका सबके लिए एक नई शुरुआत की तरह था, लेकिन 22 सितंबर की रात जम्मू से घर लौटे प्रवेश ने पहुंचते ही अंशिका से फोन पर बात की। इसी बातचीत के दौरान प्रवेश को अंशिका के गर्भवती होने का पता चला। साथ ही ये भी बताया कि चाचा संजीव कुमार इस रिश्ते से खुश नहीं है। प्रवेश के घर लौटने के 24 घंटे बाद ही अंशिका का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर अधजली अवस्था में मिला। शव मिलने के बाद मृतका की मां ने प्रवेश और उसके चाचा पर शक जाहिर किया। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि प्रवेश वापिस डयूटी पर चला गया है, जबकि पुलिस ने चाचा को पहले ही दिन हिरासत में ले लिया।

 

About NW-Editor

Check Also

“रामलीला में भावुक संवाद बना आखिरी शब्द: ‘प्राण दे दूंगा…’ कहते ही ‘दशरथ’ की मंच पर हुई मौत”

चंबा.  नवरात्र में चल रही रामलीला के मंचन के दौरान ‘दशरथ’ की हार्ट अटैक से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *