Breaking News

मुंब्रा में LPG गैस का संकट: सप्लाई की सच्चाई या कालाबाज़ारी का खेल?

संवाददाता: सैयद समीर हुसैन

मुंब्रा :मुंबई महानगर क्षेत्र के ठाणे जिले स्थित मुंब्रा में इन दिनों LPG गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से कई घरों में गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान द्वारा भारतीय गैस टैंकरों को छोड़ने की खबर सामने आई है, जिससे यह उम्मीद थी कि भारत में गैस की सप्लाई सामान्य बनी रहेगी। लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। मुंब्रा के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से लंबी कतारें लग रही हैं, इसके बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। स्थानीय निवासियों के अनुसार, HP माउली गैस एजेंसी, मधु कृष्णा गैस एजेंसी और क्वालिटी भारत गैस एजेंसी के बाहर भारी भीड़ देखने को मिल रही है, लेकिन सप्लाई बेहद धीमी है। लोगों का आरोप है कि एजेंसियों द्वारा घरेलू गैस की कमी का हवाला दिया जा रहा है, जबकि कुछ सूत्रों का दावा है कि इन्हीं एजेंसियों से गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी कर उन्हें होटलों और दुकानों में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।
इस पूरे मामले में भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है। एक ओर LPG अधिकारियों का कहना है कि गैस सप्लाई में कोई बड़ी समस्या नहीं है और स्थिति सामान्य है, वहीं दूसरी ओर कुछ अधिकारियों ने अनौपचारिक बातचीत में स्वीकार किया है कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते कमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका असर घरेलू गैस पर भी पड़ सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिर सच्चाई क्या है?
क्या गैस एजेंसियां जानबूझकर सप्लाई रोककर कालाबाज़ारी कर रही हैं?
या फिर वाकई अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण सप्लाई बाधित हुई है?
अगर कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद है, तो होटलों और दुकानों में इस्तेमाल हो रहे सिलेंडर आखिर कहां से आ रहे हैं? यह जांच का विषय बनता जा रहा है। मुंब्रा की जनता अब इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन, गैस कंपनियां और संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर क्या कदम उठाते हैं और आम जनता को राहत कब तक मिलती

About NW-Editor

Check Also

21 रमज़ान: शहादत-ए-मौला अली पर मुंब्रा में ग़मगीन माहौल, मजलिस और जुलूस का हुआ आयोजन

संवाददाता: सैयद समीर हुसैन मुंब्रा में 21 रमज़ान के मौके पर हज़रत मौला अली अलैहिस्सलाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *