Breaking News

महन्ना ऊसर को गौ अभ्यारण्य बनाने की मिली स्वीकृति

– सीएम से मिला भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधि मंडल
– सचिव ने डीएम से फोन पर की वार्ता, कई समस्याओं पर हुई चर्चा
-सीएम से मुलाकात करता भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल।
फतेहपुर। प्रदेश की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला और जनपद के ऐरायां ब्लाक के महन्ना ऊसर को गौ अभ्यारण्य बनाए जाने की मांग की। जिसको सीएम से तुरंत स्वीकृति प्रदान की। सचिन ने डीएम से फोन पर वार्ता की। साथ ही अन्य मांगों पर भी सीएम ने आश्वासन दिया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। जिसमें खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायां ब्लाक के महन्ना ऊसर को गौ अभ्यारण्य बनाने को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री के सचिव सुरेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह से फोन पर वार्ता की ओर निर्देशित किया कि महन्ना ऊसर के चारों तरफ मोटी बंधी बनाकर अंदर तालाब व नलकूप बोर करवाकर इसको विकसित कर आवारा जानवरों को रोका जाए। धान खरीद पर भी सीएम से वार्ता हुई। सरकार द्वारा गन्ने में बढ़ाए गए तीस रूपए प्रति कुन्तल रेट पर धन्यवाद दिया गया। इसके अलावा जिला बजनौर से गंगा एक्सप्रेसवे निकाले जाने की मांग रखी गई। जिसे मुख्यमंत्री ने तुरन्त स्वीकार किया। मुलाकात करने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम वर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह, अशोक बालियान, बिन्दू, महेन्द्र रंधावा, अतुल बालियान शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *