Breaking News

महोबा: जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, विधान परिषद सभापति ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 

महोबा बुधवार को लखनऊ स्थित विधान परिषद सभागार में आवास विकास परिषद, विकास प्राधिकरण, नगर निगमो एवं जिला पंचायतों में व्याप्त अनियमितताओ पर अंकुश लगाए जाने/ जांच समिति की बैठक सभापति जितेन्द्र सिंह सेंगर की अध्यक्षता में संपन्न हुई , आयोजित “समीक्षा बैठक” में सम्बंधित विभागों के विभिन्न विषयों पर सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया l
बैठक में विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत एवं बिंदुवार समीक्षा करते हुए आमजन को त्वरित समाधान हो विभागीय कार्यो में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने तथा योजनाओं को प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर गहन चर्चा हुई।
बैठक में विधान परिषद सदस्य सी पी चंद, अंगद सिंह सलिल विश्नोई, एवं अश्विनी त्यागी,रविशंकर सिंह पप्पू भैया वर्चुअल के माध्यम से जुड़े एवं नगर विकास एवं आवास विकास अपर मुख्य सचिव पी गुरु प्रसाद आवास आयुक्त अनिल ढींगरा, सचिव विकास प्राधिकरण विजय किरण आनंद, सचिव महेंद्र विशेष सचिव मनोज कुमार सिंह , धर्मेंद्र सिंह, हरिप्रताप ,सहित संबंधित विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

कृषि विविधीकरण में महोबा ने रचा इतिहास: दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित

धन धान्य कृषि योजना’ के बेहतर क्रियान्वयन पर डीएम प्रभाष कुमार और उप कृषि निदेशक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *