Breaking News

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत अधिकारी के कंधों पर स्टार लगाकर दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

 

महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने के उपरान्त उनके कंधों पर स्टार (प्रतीक चिह्न) लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनील कुमार सिंह को पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ ही अधिकारी की जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों में भी वृद्धि होती है। अतः नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ किया जाना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ मधुर, शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि पदोन्नति के उपरान्त निरीक्षक सुनील कुमार सिंह अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं दायित्वों के प्रति समर्पण के माध्यम से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में योगदान देंगे तथा जनपद में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
जनपद महोबा पुलिस द्वारा सुनील कुमार को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं उनके सफल, उज्ज्वल तथा गौरवपूर्ण सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

About NW-Editor

Check Also

कृषि विविधीकरण में महोबा ने रचा इतिहास: दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित

धन धान्य कृषि योजना’ के बेहतर क्रियान्वयन पर डीएम प्रभाष कुमार और उप कृषि निदेशक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *