पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है लेकिन परिसीमन पर विरोध जताते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला है. एक इंटरव्यू में ममता ने बंगाल को बांटने की साजिश का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने सनसनीखेज दावे भी किए. ममता ने कहा कि परिसीमन के बहाने बंगाल को बांटने की एक गहरी साजिश रची जा रही है.
उन्होंने कहा कि एक ऐसी साजिश जिसे ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ ने हवा दी है. इंटरव्यू के दौरान ममता ने दावा किया कि SIR और परिसीमन के बाद अगला नंबर एनआरसी (NRC) का होगा. अगर हमारी सरकार सत्ता में बनी रहती है, तो हम ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे.
News Wani
